115th Birth Anniversary of Revolutionary Freedom Fighter Commander Arjun Singh Bhadauria Celebrated इटावा में कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की जयंती मनाई, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya News115th Birth Anniversary of Revolutionary Freedom Fighter Commander Arjun Singh Bhadauria Celebrated

इटावा में कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की जयंती मनाई

Etawah-auraiya News - क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की 115 वीं जयंती पर ग्राम लोहिया बसरेहर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और परिवार के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 11 May 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की जयंती मनाई

क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की 115 वीं जयंती पर ग्राम लोहिया बसरेहर में उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के बारे में वक्ताओं ने कहा कि जंगे आजादी में अपनी इस कदर भूमिका निभाई कि उनको अंग्रेजी हुकूमत ने 44 साल की सजा सुनाई और घर के लोगों को भी जेल में डाला गया। राहुल सिंह भदौरिया, खादिम अब्बास ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ने उनकी पत्नी सरला भदौरिया को 19 महीने जेल में रहंी, उनके बेटे सुधींद्र भदौरिया को इमरजेंसी में 19 महीने जेल में रहना पड़ा।

इटावा लोकसभा से 3 बार सांसद रहे और समाजवादी आंदोलन में अहम भूमिका अदा की। सिद्धार्थ भदौरिया, राजवीर सिंह यादव, अजब सिंह जाटव, चंद्रोदय सिंह चौहान, धर्मेंद्र शंखवार, अशोक यादव, शैलेंद्र चौहान, सुरेश चंद्र शंखवार, कुंवारी शालू अध्यापिका, सुदीप बाथम, सलीम अंसारी, मोहम्मद दिलशाद आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।