Legal Awareness Program in Mirzapur Empowers 80 Women on Rights and Domestic Violence महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsLegal Awareness Program in Mirzapur Empowers 80 Women on Rights and Domestic Violence

महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक

Mirzapur News - मिर्जापुर में अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्य की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 80 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को उनके अधिकारों और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 13 May 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक

मिर्जापुर। अपर जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण विनय आर्य की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को घरेलू हिंसा व महिला संबंधी अन्य उत्पीड़न व रोकथाम के लिए जागरुक किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने कहाकि महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिला पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी। गोष्ठी में समाजसेविका निर्मला राय, निधि श्रीवास्तव, सावित्री यादव, उमा देवी, प्रियंका व कल्पना आदि रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।