कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
गिरिडीह के कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने अपने पिता, पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह के निधन के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे की...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने अपने पिता पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह के तबीयत बिगड़ने से लेकर उनके निधन और श्रद्धाकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, आम जनता और प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक को धन्यवाद दिया है। धनंजय सिंह ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा दूरभाष पर दुख की घड़ी में दिए गए हिम्मत ने उन्हें ज्यादा मजबूत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के द्वारा पत्र के माध्यम से संवेदना प्रकट किया गया। जिससे काफी गौरवान्वित महसूस हुआ। कहा कि उनके पिता स्व. तिलकधारी सिंह ने अपनी एक अलग पहचान राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बनाई थी।
कहा कि एक माह से भी ज्यादा समय तक वे पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन के कामों से दूर रहे, लेकिन अब वे मानसिक रूप से तैयार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।