ED Files Chargesheet Against Sonia Gandhi and Rahul Gandhi Congress Protests सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर चार्जशीट से कांग्रेस गुस्साई, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsED Files Chargesheet Against Sonia Gandhi and Rahul Gandhi Congress Protests

सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर चार्जशीट से कांग्रेस गुस्साई

Etawah-auraiya News - कचहरी पर पर प्रदर्शन करके सौंपा ज्ञापनफोटो 2 कचहरी में ज्ञापन देने जाते कांग्रेसीइटावा। संवाददाताईटी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व नेता

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाWed, 16 April 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर चार्जशीट से कांग्रेस गुस्साई

इटावा। संवाददाता। ईडी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल की है। इससें कांग्रेसी आक्रोशित हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कचहरी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और शहर अध्यक्ष मो राशिद के नेतृत्व में कचहरी पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ईडी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है लेकिन इससे डरने वाली नहीं है। कांग्रेस इसे लेकर संघर्ष करेगी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया है। पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, वाचस्पति द्विवेदी, सतीश नागर, विष्णुकांत मिश्रा, शोजब रिज़वी, आसिफ ज़ादरान, अनूप परमार, सरवर अली, सुनीता कुशवाहा, सरला जाटव, ज्योति दोहरे, अंबुज त्रिपाठी, सतीश शाक्य, अमित अग्निहोत्री, पद्म दुबे, मोहनलाल प्रजापति, फिरदौस वारिस, प्रशांत यादव, पंकज यादव, मेहरबान सिंह यादव धर्मेंद्र पूनिया मोहसिन अली मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।