पर्यावरण विद डा. कैलाश यादव नेपाल में किए गए सम्मानित
Etawah-auraiya News - फोटो 2 डा. कैलाश यादव को सम्मानित करते नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह इटावा, संवाददाता।पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रहे तथा छात्

इटावा, संवाददाता।पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रहे तथा छात्र पर्यावरण संसद के संयोजक डा. कैलाश यादव को नेपाल में सम्मानित किया गया है। वहां आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए काम उनके कामकाज की सराहना की। इस मौके पर प्रदेश के वन व पर्यावरण मंत्री त्रिभुवन शाह, जिला समन्वय समिति प्रमुख राजनंदन मंडल, वन वातावरण सचिव उत्तम कुमार, जगन्नाथ, विनोद सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र पर्यावरण संसद तथा स्वदेशी समाज सेवा समिति के सहयोग से रामायण वाटिका स्थापित की जा रही है।
यह रामायण वाटिका व श्री रामचरितमानस वाटिका स्थापित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की ओर से इसका सौंदरीकरण भी किया जाएगा। वन वातावरण मंत्री ने इस कार्य की जमकर सराहना की। वन प्रारंभिक समाज के महासचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि रामायण वाटिका में बाल्मीकि रामायण में वर्णित वनस्पतियों का रोपण किया जाएगा। डा. यादव ने कहा कि छात्र पर्यावरण संसद का मकसद छात्रों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन और माता-पिता की शादी की सालगिरह पर पौधे लगाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।