Heavy Rain in Etawah Brings Relief to Farmers Boosts Crop Preparation रात में फिर झमाझम सुबह किसान करने लगे जुताई, सब्जी की फसल को मिली संजीवनी, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsHeavy Rain in Etawah Brings Relief to Farmers Boosts Crop Preparation

रात में फिर झमाझम सुबह किसान करने लगे जुताई, सब्जी की फसल को मिली संजीवनी

Etawah-auraiya News - इटावा में बुधवार रात हुई जोरदार बारिश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश ने खेतों में पानी की कमी को पूरा कर दिया है, जिससे किसान फसल की जुताई शुरू कर चुके हैं। धान की नर्सरी और घुइया की खेती...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाThu, 19 June 2025 09:24 AM
share Share
Follow Us on
रात में फिर झमाझम सुबह किसान करने लगे जुताई, सब्जी की फसल को मिली संजीवनी

इटावा, संवाददाता। बुधवार की रात में एक बार फिर जोरदार बारिश हो गई जिससे किसान खुश हो गई खेतों में भी पानी दिखाई देने लगा है। इसके चलते बुधवार की सुबह से ही किसान खेतों में पहुंच गए और जुताई शुरू कर दी। इस बारिश से खेतों में तैयार हो रही सब्जी की फसल को संजीवनी मिल गई है। इस समय धान की नर्सरी तथा घुइया की खेती के लिए पानी की जरूरत थी और इस बरसात में किसानों की पानी की जरूरत को काफी हद तक पूरा कर दियाहै। पहले रविवार को सुबह हल्की बरसात हुई उसके बाद मंगलवार की शाम को झमाझम बरसात हो गई बुधवार की रात को एक बार फिर बरसात हुई।

इससे मौसम खेत तैयार करने के लायक हो गया। इसके बाद ही बुधवार की सुबह किसान खेतों में काम करने पहुंच गए और खेतों को तैयार करते रहे। जिन किसानों ने घुइया की खेती की है उनके लिए भी यह बरसात फायदेमंद है और उनका एक पानी का खर्चा बच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।