Tragic Incident at Etawah Safari Park Lioness Rupa Causes Death of Two Cubs इटावा में शेरनी रूपा के रवैये से एक और शावक की गई जान, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTragic Incident at Etawah Safari Park Lioness Rupa Causes Death of Two Cubs

इटावा में शेरनी रूपा के रवैये से एक और शावक की गई जान

Etawah-auraiya News - इटावा सफारी पार्क में शेरनी रूपा के रवैए से उसके दो शावकों की जान चली गई है। पहले एक शावक दूध पीते समय रूपा के नीचे दबकर मर गया, जबकि दूसरे शावक को रात में अलग कर दिया गया। शेरनी ने हाल ही में चार...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाFri, 25 April 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में शेरनी रूपा के रवैये से एक और शावक की गई जान

इटावा सफारी पार्क में शेरनी रूपा के रवैए से उसके एक और शावक की जान चली गई है। शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठ गई जिससे उसके प्राण निकल गए। एक दिन पहले भी रूपा के शावक पर बैठ जाने से एक शावक की जान चली गई थी। शेरनी के इस रवैऐ से चितिंत सफारी प्रशासन ने आनन फानन में रात में ही रूपा के दो शावकों को उससे अलग करके दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। इन्हे अब हैंड फीडिंग कराई जा रही है।तीन दिन पहले ही शेरनी रुपा ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब उनमें से दो शावकों की मौतशेरनी के कारण ही हो गई है।

23 मार्च की रात 10.30 बजे दूध पिलाते समय एक शावक की रूपा शेरनी के अपने नीचे दबाने से मृत्यु हो गयी। सीसीटीवी से निगरानी करते समय जैसे ही घटना देखी गयी। तत्काल अन्य दो शावकों को बचाने के लिये प्रयास किये गए। आनन फानन में रात 12.15 बजे दो शावको को उनकी मां शेरनी रुपा से अलग कर लिया गया। अलग किये गये शावकों में से एक शावक चोटिल है, जिसका उपचार तत्काल शुरु कर दिया गया है। इन दोनो शावकों का नियोनेटल केयर यूनिट में कीपरों तथा वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा पालन-पोषण किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।