इटावा में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश
Etawah-auraiya News - विश्व पृथ्वी दिवस पर नवयुग यूथ क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। एआरटीओ वीरेंद्रनाथ सिंह ने विभिन्न पेड़ों का पौधरोपण कर क्लब का उत्साहवर्धन किया। इस अभियान में 21 थानों के परिसर में पौधे...

विश्व पृथ्वी दिवस पर नेहरू युवा केंद्र से सम्बद्ध नवयुग यूथ क्लब ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए पौधरोपण कराकर पर्यावरण के प्रति सजगता बरतने का संदेश दिया। क्लब की पहल पर एआरटीओ वीरेंद्रनाथ सिंह ने बकेवर थाना परिसर में आम, जामुन, अनार, नीम, सेमल, अमरूद, बरगद आदि प्रजातियों का पौधरोपण कर क्लब का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष तनु के नेतृत्व में युधिष्ठिर शाक्य, अदिति, सौरभ गुप्ता, रवि, प्रियांशी तिवारी, मानसी चंद्रवंशी, अंकित कुमार एवं अन्य साथियों ने मिलकर पौधरोपण कर पृथ्वी को नया जीवन देने का संकल्प लिया। क्लब द्वारा जिले के 21 थानों में पौधरोपण अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत थानों के परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे थाने आने वाले नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्राप्त हो सके।स्वयंसेविका तनु दुबे का कहना है कि यह प्रयास पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।