Investigation Reveals Negligence at Anganwadi Centers in Farrukhabad विशेष अभियान चला, 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsInvestigation Reveals Negligence at Anganwadi Centers in Farrukhabad

विशेष अभियान चला, 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। विशेष अभियान के दौरान 9 केंद्रों पर ताले लटके मिले और 12 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में कई केंद्रों पर बच्चों...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 30 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
विशेष अभियान चला, 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले

फर्रुखाबाद, संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी नियमित रूप से नही हो रहा है। विशेष अभियान मेंे जब केंद्रों की पड़ताल करायी गयी तो हकीकत खुलकर सामने आ गयी। 9 आंगनबाड़ी केद्रों पर ताले लटके मिले। इसमें 12 कार्यक्त्रिरयों के खिलाफ कार्रवाई तय हो गयी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी केंद्र बुढ़नामऊ का निरीक्षण किया तो यहां पर 12 बच्चे मिले। केंद्र पर पंखा खराब था। केंद्र के आस पास झाड़ियां और गंदगी थी। इसी गांव के एक अन्य केंद्र पर भी लापरवाही सामने आयी। 15 बच्चे ही उपस्थित पाये गये। मीरपुर लखीमपुर के केंद्र पर सात बच्चे उपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका के अलावा अन्य कोई अभिलेख नही पाये गये। गंदगी पायी गयी। कीरतपुर के केंद्र पर कार्यकत्र्री अनीता कटियार अनुपस्थित थी। मौके पर कोई भी अभिलेख केंद पर नही मिले। निनौआ के केंद्र पर जानकारी दी गयी कि कार्यकत्र्री की आयु 62 वर्ष पूरी हो चुकी है और 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रही है। पपियापुर के केंद्र पर सहायिका की समस्या बतायी गयी। भाऊपुर खुर्द के केंद्र पर 15 बच्चे ही उपस्थित थे। गढ़िया ढिलावल के केंद्र पर कार्यकत्र्री भारती सिंह अनुपस्थित थीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा विशेष अभियान चलाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी केंद्रों को चेक कराया गया। इसमें हरिहरपुर में दो, अमृतपुर में एक, ईमादपुर, दौलतपुर चकई, लिंजीगंज प्रथम और द्वितीय केंद्र बंद पाया गया। इसी तरह से नानकनगर और बढ़ेली केंद्र भी बंद मिला। जिला कार्यकम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मी दुर्गा पांडेय, ललिता, उर्मिला, उजमा खानम, अनीता शंखवार, रेखा रानी, शीश कली, नाजिश परवीन, विजय लक्ष्मी, सुमन पाल, कुसुम शाक्य अनुपस्थित पायीं गयीं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।