Celebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Cleanliness Drive in Fatehpur महिला सफाई मित्र संग सभासद सम्मानित, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Cleanliness Drive in Fatehpur

महिला सफाई मित्र संग सभासद सम्मानित

Fatehpur News - अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर चला सफाई अभियानअहिल्याबाई होलकर की जयंती पर चला सफाई अभियानअहिल्याबाई होलकर की जयंती पर चला सफाई अभियानअहिल्याबाई होलकर क

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 29 May 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
महिला सफाई मित्र संग सभासद सम्मानित

फतेहपुर, हथगाम। अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों का बखान किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व ईओ रविंद्र कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का बखान किया गया। इस मौके पर विनय तिवारी, विवेक नागर, ऋतिक पाल, अतिश पासवान, गुड्डू यादव, आफताब अहमद, शादाब अहमद, अरुण यादव, अमर सिंह, राकेश कुमार गौड़, केआर चंद्राकर, मो.हबीब आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत हथगाम के सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उनके बलिदान, शौर्य, पराक्रम की चर्चा की गई।

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई मित्र लक्ष्मी देवी, शोभा देवी को प्रथम, शोभा देवी द्वितीय सहित रन्नो देवी, आशा देवी, रीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना बाबू द्वारा महिला सभासद दयावती, सर्वेश कुमारी, फरीदा बेगम को भी सम्मानित किया गया, साथ ही वार्ड नंबर नौ तेहीपारा उत्तरी स्थित श्री गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अश्विनी अग्निहोत्री, मनोज सिंह, मो.खुशनूर, सूर्य प्रकाश साहू, हरिश्चंद्र, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।