Police Intervenes in Wedding Over Minor Bride Rumors Finds Bride of Legal Age नाबालिग है दुल्हन..पुलिस के पहुंचने पर रुकी शादी, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsPolice Intervenes in Wedding Over Minor Bride Rumors Finds Bride of Legal Age

नाबालिग है दुल्हन..पुलिस के पहुंचने पर रुकी शादी

Fatehpur News - पुलिस के पहुंचने पर रुकी शादी, परेशान रहे लोगपुलिस के पहुंचने पर रुकी शादी, परेशान रहे लोगपुलिस के पहुंचने पर रुकी शादी, परेशान रहे लोगपुलिस के पहुंचन

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 23 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
नाबालिग है दुल्हन..पुलिस के पहुंचने पर रुकी शादी

थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुल्हन की जानकारी होने पर शादी की रश्मों के बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रश्में बीच में रुकवा कर जांच पड़ताल की। दुल्हन का आधार कार्ड, मार्कशीट देखी गई, जिसमें दुल्हन बालिग मिली। जिसके बाद पुलिस फोन करने वाले युवक की तलाश करती रही, लेकिन वह फोन बंद कर गायब रहा। पुलिस के लौटने पर शादी संपन्न हुई। मलवा थाने के झड़ियापुर गांव से गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव बारात आई थी। शादी की रश्में चल रही थीं। डीजे के साथ अगवानी हो रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पहुंच गई।

पुलिस के पहुंचते ही शादी में सन्नाटा छा गया। पुलिस टीम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नाबालिग दुल्हन की शादी कराई जा रही है। पुलिस ने बीच में ही शादी के रश्में रुकवा दी। बराती, जनाती दोनों पक्षों के लोग परेशान हो गए। हालांकि पुलिस ने दुल्हन के उम्र संबंधी दस्तावेज देखे जिसमें वह बालिग थी। इसके बाद आगे की शादी की रश्में पूरी हुई। पुलिस ने फोन कर ऐसी सूचना देने वाले शिकायतकर्ता को भी खोजा लेकिन वह नहीं मिला। एसएसआई विनोद ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन दुल्हन के नाबालिग होने के साक्ष्य नहीं मिले। दुल्हन बालिग थी। जिसके बाद शादी सकुशल संपन्न कराई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।