विवाहिता से जेठ व चचिया ससुर शराब पीकर करते थे गंदी बात
Firozabad News - एक युवती ने आगरा में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि उसके जेठ और चचिया ससुर शराब पीकर उसके साथ बदतमीजी करते थे और दहेज की मांग करते थे। शादी के बाद...

शहर की युवती की शादी अरमानों के साथ आगरा निवासी युवक के साथ की गई। युवक के परिवार वालों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न किया। जेठ और चचिया ससुर शराब पीकर उससे गंदी बात करते थे। विवाहिता ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना उत्तर में जैन नगर निवासी एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी 2024 में इंदिरा कॉलोनी शाहगंज आगरा में हुई थी। कार और 10 लाख रुपये का कैश दिया था। उसकी शादी चचिया ससुर ने कराई थी। वही उसके पति के अभिभावक भी हैं। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आएदिन ताना मारते और उसके साथ गलत व्यवहार करते थे। दहेज की मांग की जाती और आरोपियों द्वारा गाली गलौज की जाती थी। उसके भूखा प्यासा रखा जाता था।
विवाहिता का आरोप है कि जेठ और चचिया ससुर उसे गलत नजर से देखते थे। रात को शराब पीकर कमरे में आकर छेड़छाड़ करते थे। इसका विरोध करने पर धमकी दी जाती थी कि अगर घर में रहना है तो सहना पड़ेगा। अगर नहीं कर पाओगी तो नहीं रह पाओगी। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। विवाहिता की तहरीर पर पति सनी, ललिता, देवेश, मुकेश, पुनीत, विनीत, विवेक, रजनी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।