बोले फिरोजाबाद: बदहाली में अस्तत्वि खो रहा राजा का ताल
Firozabad News - ग्राम पंचायत अलीनगर कैंजरा के राजा का ताल क्षेत्र में जलभराव, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की कमी से लोग परेशान हैं। यहां की आबादी बढ़ने के बावजूद स्थानीय प्रशासन अनदेखी कर रहा है। नागरिकों ने नगर निगम से...

ग्राम पंचायत अलीनगर कैंजरा का गांव राजा का ताल में पहले बहुत बड़ा तालाब था, जिसे राजा टोडरमल ने अपने समय में खुदवाया था। राजा की सेना में शामिल हाथी, घोड़े इसमें पानी पीने और नहाने आते थे। ताल को सुंदर रूप दिया गया था। इसमें किसी प्रकार की गंदगी न हो सके, इसलिए इसके चारों ओर चूने की दीवारें खड़ी कराई गई थीं। जब तब यहां पर ताल रहा तब तक जल स्तर भी ठीक रहा, लेकिन समय के साथ राजा टोडरमल के इस ताल ने अपना अस्तत्वि खो दिया। यहां से आगरा-फिरोजाबाद हाइवे गुजरा तो दोनों ओर आबादी बसना शुरू हो गई और सौ से अधिक कांच एवं डेकोरेशन इकाइयां भी स्थापित हो गईं।
वर्तमान में यहां की आबादी पांच हजार है और देश-विदेश से व्यापारी भी यहां खरीदारी करने एवं उत्पाद देखने के लिए आते हैं। पहले यहां मुख्य मार्ग के दोनों ओर बने नालों में फिरोजाबाद और आगरा की तरफ पानी की निकासी होती थी। वर्षों पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान ने नए नालों का नर्मिाण कराते हुए फिरोजाबाद की तरफ पानी की निकासी करा दी। सब्जी मंडी से आगे पानी की निकासी नहीं होने के कारण हल्की बारिश होने पर मुख्य मार्ग पर दो फीट तक जलभराव रहता है। इसके कारण सड़क भी बदहाल हो जाती है। कभी ठेल पलट जाते हैं, तो कभी दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। हन्दिुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत जब राजा का ताल क्षेत्र के महिला पुरुषों से संवाद किया तो उनकी जुबां पर अव्यवस्थाओं का दर्द था। लोगों ने कहा कि नालों की सल्टि और जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से दुर्गंध उठती रहती है। जो दुकानों और घरों में बैठना दुश्वार कर देती है। हवा के साथ उड़ने वाली पॉलीथिन जीना मुहाल कर देती है। ओवर हेड टैंक के माध्यम से पानी आपूर्ति की जाती थी, वो टंकी भी वर्तमान में जर्जर हालत में खड़ी है। जो कभी भी हादसे का सबब बन सकती है। लोग निजी सबमर्सिबलों से पानी खरीदने के लिए विवश हैं। क्षेत्र में बिजली के लिए वद्यिुत पोल लगे हैं एवं लाइन है, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगने के कारण रात के समय बिजली जाने से सड़कों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। जिसके कारण कभी लूट तो कभी चोरी होने का भय सताता रहता है। पशु चिकत्सिालय पर पिछले दो वर्ष से ताला लटक रहा है, तो उप स्वास्थ्य केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। मन की बात क्षेत्र के प्रति ग्राम प्रधान द्वारा अनदेखी की जा रही है। जब वोट लेने की बारी आती है तो विभन्नि दलों के उम्मीदवार और जनप्रतिनिधि चक्कर काटते हैं और विकास कराने का दावे भी करते हैं। ग्राम पंचायत के पास धनाभाव है तो जनप्रतिनिधि भी अपनी निधि से क्षेत्र की समस्याओं का निदान करा सकते हैं। -सर्वेश यादव मुख्य मार्ग और गलियों में वद्यिुत पोल तो लगे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत ने स्ट्रीट लाइट लगवाने की सुध नहीं ली है। दिन में तो ऊबड़-खाबड़ पड़ी गलियों से होकर गुजर जाते हैं, लेकिन रात में मुख्य मार्ग सहित गलियों में अंधेरा छा जाता है। अब ग्राम पंचायत कम से कम वद्यिुत पोलों पर स्ट्रीट लाइट ही लगवा दे। -हनी हमारी गली में तो घरों के बाहर नाली भी नहीं है। घरों का गंदगीयुक्त पानी भी गड्डे खोदकर एकत्रित करना पड़ता है, जब गड्ढा भर जाए तो उस गंदे पानी को बाहर निकालकर फेंकना पड़ता है। ग्राम पंचायत पर अगर पक्की गलियां बनवाने को धनराशि नहीं है तो कम से कम नाली का नर्मिाण ही करा दे। -नितिन कुमार पुलिस चौकी से पूजा ग्लास फैक्ट्री तक सड़क के दोनों ओर नाले खुले पड़े हैं। जिसकी बारिश से पूर्व सफाई कराने की जम्मिेदारी ग्राम पंचायत की है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया है। जिसके कारण इस बार भी स्थानीय लोगों और राहगीरों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। - कौशल किशोर यादव जिला प्रशासन को यहां स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने के लिए ओवर हेड टैंक और नलकूप लगवाना चाहिए। घरों तक पेयजल पाइप लाइन बिछा कर कनेक्शन करने चाहिए। ताकि लोगों को निजी सबमर्सिबल से खरीदना नहीं पड़े। ताकि एक हजार रुपये प्रति माह भुगतान करने से छुटकारा मिल सके। -सुरेश चंद्र राजा का ताल में एक पार्क का नर्मिाण होना चाहिए। हरे भरे पौधों के साथ महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों के टहलने के लिए पक्का पाथ वे और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि लोग इस पार्क में टहलकर अपने स्वास्थ का ध्यान रख सकें। केयरटेकर भी तैनात किया जाए। -ओमप्रकाश यादव सरकार सरकारी जमीनों पर किए कब्जों को हटवा रहा है। कहीं फसलों को जुतवा दिया तो कहीं बुल्डोजर चलवा दिया। इसके बाद भी राजा का ताल में कई दबंग अभी तक सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। लोगों ने कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत भी की। लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दिया। -वीरेश्वर यादव सरकार सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने का दवा कर रही है, लेकिन जम्मिेदारों की अनदेखी से राजा का ताल में तो वर्षों से जलभराव, गंदगी आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सेे की गुहार लगाई, लेकिन सर्फि आश्वासन देकर ही टरका देते हैं। -रजत जैन हन्दिुस्तान के ह्यबोले फिरोजाबाद अभियान में राजा का ताल इलाके में रहने वाले लोग गलियों, नाली, नाले व स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन से समस्याओं के निराकण की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।