Bad Condition of Juhi-Gadamaar Road in Shankargarh Local Residents Demand Repairs गड्ढे में तब्दील हो गया है जूही-गदामार मार्ग, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBad Condition of Juhi-Gadamaar Road in Shankargarh Local Residents Demand Repairs

गड्ढे में तब्दील हो गया है जूही-गदामार मार्ग

Gangapar News - शंकरगढ़ के जूही-गदामार मार्ग की हालत वर्षों से खराब है, जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है। स्थानीय निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि सड़क पर गड्ढे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। हाल ही में मन्नू...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 21 April 2025 04:25 PM
share Share
Follow Us on
गड्ढे में तब्दील हो गया है जूही-गदामार मार्ग

शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत जूही–गदामार मार्ग वर्षों से बदहाल है। यह मार्ग मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है। इसके अलावा नारीबारी और मध्य प्रदेश के जनेह मार्ग को भी जोड़ता है। पहाड़ी खुर्द निवासी सुधीर सिंह उर्फ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल है। पहले कभी इसकी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन तब से अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जो हादसों का कारण बनते हैं। सोनपुर गांव के निवासी मन्नू सिंह हाल ही में इसी मार्ग पर बाइक से फिसलकर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस सड़क से भारी वाहन भी गुजरते हैं, क्योंकि यह मार्ग नारीबारी से जनेह और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही प्रयागराज,रीवा, सतना, मैहर आदि शहरों को भी जोड़ता है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।