BJP Meeting in Dahiyaawa Formation of Holagarh Shrungverpur and Nawabganj Mandals भाजपा को छोड़ बाकी परिवारवादी पार्टियां, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBJP Meeting in Dahiyaawa Formation of Holagarh Shrungverpur and Nawabganj Mandals

भाजपा को छोड़ बाकी परिवारवादी पार्टियां

Gangapar News - होलागढ़। सोमवार को दहियांवा के एलआरएस पब्लिक स्कूल में होलागढ़ श्रृंगवेरपुर व नवाबगंज मंडल गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 12 May 2025 04:28 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा को छोड़ बाकी परिवारवादी पार्टियां

सोमवार को दहियांवा के एलआरएस पब्लिक स्कूल में होलागढ़ श्रृंगवेरपुर व नवाबगंज मंडल गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैठक में तीनों मंडल अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी के गठन को लेकर विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने निर्देश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी सोच को लेकर चलती है। भाजपा ने सत्ता के लिए कभी सिद्धांत से समझौता नहीं किया सत्ता में आने के बाद हर वादा पूरा करने का प्रयास कर रही है। हर वर्ग के कल्याण का काम भाजपा सरकार में हो रहा है, ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

अन्य पार्टियां परिवारवादी हैं किसी भी दल का आधार उसका संगठन होता है। प्रवासी गंगापार व पूर्व जिलाध्यक्ष कौशांबी अनीता त्रिपाठी ने कहा कि केवल भाजपा में ही चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। कार्यकर्ताओं के दम पर आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि मंडल गठन में अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति तथा महिलाओं की भागीदारी भी होनी है। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष टीएन सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज निषाद, तुलसीराम सरोज, अरुण मिश्रा, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष होलागढ़ राधाकांत शुक्ला, सुरेश सिंह पटेल, राजेन्द्र केसरवानी, मिठाई लाल सरोज, विनोद ओझा, देवेन्द्र गिरी, संजीव सिंह, रूपम त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, धीरेन्द्र मिश्रा, आनंद पांडेय, विनय तिवारी, गुरु ओम मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।