Mysterious Disappearance of Sanitation Workers Union President Ajit Singh शंकरगढ़ सफाई संघ अध्यक्ष लापता, गुमशुदगी दर्ज, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMysterious Disappearance of Sanitation Workers Union President Ajit Singh

शंकरगढ़ सफाई संघ अध्यक्ष लापता, गुमशुदगी दर्ज

Gangapar News - शंकरगढ़। ब्लॉक के सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजीत सिंह बुधवार रात से लापता हैं। परिजनों

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 25 April 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
शंकरगढ़ सफाई संघ अध्यक्ष लापता, गुमशुदगी दर्ज

ब्लॉक के सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजीत सिंह बुधवार रात से लापता हैं। परिजनों ने शुक्रवार को शंकरगढ़ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। अजीत सिंह रात करीब 11 बजे अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर कहीं निकल गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें आखिरी बार शिवराजपुर चौराहे के पास उसी रात देखा गया था। अजीत सिंह के अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहद चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि इस समय उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है जिसका इलाज भी चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।