Ration Shopkeeper Accused of Seizing Food Grains from Poor Woman in Koraon अंगूठा लगवाकर नहीं दिया खाद्यान्न, हंगामा, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRation Shopkeeper Accused of Seizing Food Grains from Poor Woman in Koraon

अंगूठा लगवाकर नहीं दिया खाद्यान्न, हंगामा

Gangapar News - कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। लालकार्ड धारक गरीब महिला का राशन दुकानदार ने अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न हड़प लिया। हंगामा मचने पर पुलिस पहुंची, लेकिन दुकान बंद पाई। शिकायत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 14 Aug 2024 08:02 PM
share Share
Follow Us on
अंगूठा लगवाकर नहीं दिया खाद्यान्न, हंगामा

कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। लालकार्ड धारक गरीब महिला का राशन दुकानदार ने अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न हड़प लिया। हंगामा मचा तो पुलिस पहुंच गई। दुकान के साथ-साथ मोबाइल भी बंद मिला। इसकी शिकायत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित आपूर्ति निरीक्षक से की गई।

कोरांव टाउन के अंबेडकर नगर वार्ड की महिला राजकुमारी के पति का निधन हो चुका है। अंत्योदय कार्ड धारक है। लाल कार्ड संख्या 117520 156515 के एक यूनिट पर उसे 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं प्रति महीने मिला करता है। आरोप है कि पिछले 10 अगस्त को उसके वार्ड के निर्धारित दुकानदार हिमांशु जायसवाल ने उसका अंगूठा लगवाने के बाद उसे बता दिया कि उसका अंगूठा नहीं लगा और उसे इस महीने का खाद्यान्न नहीं मिलना है, जबकि उसका खाद्यान्न निकाल लिया गया। इसकी शिकायत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी सहित पुलिस पहुंची तो बुधवार को दुकान पर पुलिस आई लेकिन दुकान और दुकानदार का मोबाइल दोनों बंद मिला। पुलिस लौट गई। अध्यक्ष श्री तिवारी के अनुसार बुधवार सुबह तक भी उसे खाद्यान्न नहीं मिला था जबकि इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना था कि उक्त कार्ड उसके पति के नाम से बना हुआ था जिसकी मृत्यु हो चुकी है अब वही कार्ड राजकुमारी के नाम से स्थानांतरित हुआ है जिसका खाद्यान्न आने में देर हुई फिर भी उसे खाद्यान्न दे दिया गया। पुलिस के पास मामला पहुंचना उचित नहीं था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।