महिला के ऊपर डाला खौलता पानी, झुलसी
Gangapar News - सैदाबाद। पुराने विवाद को लेकर आरोपी के दरवाजे से घर जा रही महिला के ऊपर

पुराने विवाद को लेकर आरोपी के दरवाजे से घर जा रही महिला के ऊपर आरोपी महिला ने खौलता पानी डाल दिया। घटना में महिला झुलस गई। दर्द से कराह रही महिला की चीख पड़ोसियों व परिजनों ने सुनी तो वह घटनास्थल की तरह दौड़े। दर्द से कराह रही महिला को परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पति के ऊपर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी इंद्रमणि पटेल की पत्नी सितारा देवी बीते 30 अप्रैल की सुबह खेत गई हुई थी।
घर आते समय सितारा देवी जैसे ही पड़ोसी चंद्रभान पटेल के दरवाजे के सामने पहुंची थी कि महिला के ऊपर भगोने से खौलता हुआ पानी डाल दिया गया। जिससे महिला झुलस गई। महिला की चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनो ने आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पति के ऊपर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।