अमेठी: पांच अवैध ई रिक्शा जब्त
Gauriganj News - अमेठी में एआरटीओ ने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया। गुरुवार को 5 ई-रिक्शा और ऑटो जब्त किए गए। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि सभी वाहनों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे। अभियान 1 से 30 अप्रैल तक...

अमेठी। एआरटीओ द्वारा अवैध ई रिक्शा व आटो के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को पांच ई रिक्शा व आटो जब्त किये गये। एआरटीओ ने सभी को कागजात दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया है।
एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि शासन के विशेष अभियान के तहत अवैध परिचालन व नियम उल्लंघन करने वाले 5 ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा चालकों के वाहन जब्त कर चालान व निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए वाहनों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट नहीं थे। अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी ई रिक्शा व आटो रिक्शा चालक अपने कागजात दुरुस्त करा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।