छेड़खानी के विरोध पर युवक पर चाकू से हमला, आठ पर केस
Moradabad News - मैनाठेर में एक महिला ने पुलिस को शिकायत की कि 22 अप्रैल को मोहसिन और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। मोहसिन ने महिला की बेटी के साथ छेड़खानी की, जिसका विरोध करने पर महिला के बेटे पर चाकू...

मैनाठेर। थाना क्षेत्र में छेड़खानी के विरोध पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 22 अप्रैल को मोहसिन, समद आदि कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी-डंडों के साथ मारपीट की। आरोप है कि मोहसिन महिला की बेटी पर पहले से बुरी नीयत रखता था। पूर्व में भी मोहसिन ने महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके विरोध के बाद से मोहसिन और उसके परिवार के लोग महिला के परिवार से रंजिश रखते चले आ रहे हैं। बीते 22 अप्रैल को उक्त लोगों ने महिला के घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की। इस दौरान मोहसिन ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। बहन के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के हमले से महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आठ लोगों मोहसिन, समद, फुरकान, सायरा, अमजद, फरहान, कासिम, शादाब के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।