अमृत सरोवर पर खामियां मिलने पर जेई को चेतावनी
Firozabad News - डीएम रमेश रंजन ने बिल्टीगढ़ में अमृत सरोवर की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधारोपण और सूचना बोर्ड की कमी पर जेई को चेतावनी दी। हर अमृत सरोवर को मानक के अनुसार एक एकड़ में बनाना चाहिए और दस हजार...

डीएम ने गुरुवार को विभिन्न योजनाओं की वस्तुस्थिति को देखने के लिए कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्टीगढ़ में बनाए अमृत सरोवर पर खामियां पाए जाने पर जेई को चेतावनी दी। डीएम रमेश रंजन मक्खनपुर के गांव बिल्टीगढ़ में बने अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर के चारों ओर पौधारोपण नहीं किया। सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया। जिससे कार्य से संबंधित सभी जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। इसको देखते हुए डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जेई को चेतावनी देते हुए कहा कि अमृत सरोवर के लिए मानक निर्धारित किए हैं। प्रत्येक अमृत सरोवर न्यूनतम एक एकड़ में बना होना चाहिए। जिसमें लगभग दस हजार घन मीटर जलधारण करने की क्षमता हो।
डीएम ने एडीएम को निर्देश दिए कि जिले में बने प्रत्येक अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। जहां भी अमृत सरोवर मानक के अनुसार नहीं बने हैं। वहां पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।