प्राकृतिक खेती से बढ़ रही किसानों की आमदनी
Gauriganj News - गाजनपुर दुवरिया में उप कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण मुसाफिरखाना। संवाददाता प्राकृतिक

गाजनपुर दुवरिया में उप कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण मुसाफिरखाना। संवाददाता प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों की बढ़ती रुचि और लाभकारी संभावनाओं को देखते हुए गाजनपुर दुवरिया में उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने खेतों का दौरा कर किसानों से संवाद किया और प्राकृतिक खेती को आत्मनिर्भर कृषि का सशक्त माध्यम बताया। निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसान बृजेंद्र कुमार सिंह के खेत को प्रमुख रूप से देखा गया। जहाँ 'तरबूज जन्नत' प्रजाति सहित खरबूज़ा और उर्द की खेती प्राकृतिक विधियों से की जा रही है। बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एक एकड़ में 250 कुंतल तरबूज की पैदावार से उन्हें लगभग चार लाख रुपये का लाभ हुआ।
जबकि लागत दो लाख रुपये रही। यह उदाहरण किसानों के लिए एक प्रेरणा बना। निरीक्षण के उपरांत आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि रासायनिक मुक्त खेती न केवल लागत घटाती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। इस अवसर पर एडीओ कृषि मनीष कुमार द्विवेदी सहित अन्य कृषि अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।