Over 2000 Families Affected by Waterlogging in Gandhi Path Ward Urgent Drainage Solutions Needed बोले सहरसा: गांधी पथ में जल निकासी की हो व्यवस्था तो बढ़ेगा व्यापार, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsOver 2000 Families Affected by Waterlogging in Gandhi Path Ward Urgent Drainage Solutions Needed

बोले सहरसा: गांधी पथ में जल निकासी की हो व्यवस्था तो बढ़ेगा व्यापार

गांधी पथ मोहल्ले में जलजमाव से 2000 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। बारिश के समय पानी घरों में भर जाता है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग नगर निगम से जल निकासी की व्यवस्था...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 18 May 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
बोले सहरसा: गांधी पथ में जल निकासी की हो व्यवस्था तो बढ़ेगा व्यापार

2 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हैं जलजमाव सें

39 वार्ड संख्या गांधी पथ का है समस्या

शहर के गांधी पथ में जल निकासी का हो व्यवस्था तो बढ़ेगा व्यपार दूर होगी समस्या।

गांधी पथ मोहल्ला आज भी नगर निगम के विकास से कोसों दूर है। यहां बारिश के समय में जलजमाव से सबसे ज्यादा परेशानी होती है।लोगो के घर आंगन में पानी लग जाता है।नाला नहीं रहने के कारण लोगो के घरों का पानी हर हमेशा सड़क पर लगा हुआ रहता है। बिजली तार हर जगह लटका हुआ है, लेकिन इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्षो पहले नाला बनाया गया था जो अब क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां लोग आए दिन गिर कर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई बार लोगों की जान चली गई है। आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी साफ सफाई नगर निगम द्वारा नहीं की जा रही है। इस कारण संक्रमण फैलने का डर सताता रहता है। ऐसे में उन्होंने हिन्दुस्तान संवाद कार्यक्रम में यहां के लोगों ने अपनी समस्या को साझा किया है।

शहर का विकास जरूर हो रहा है लेकिन शहर में बसा गांधी पथ मोहल्ला आज भी नर्क बना हुआ है। यहां सालों भर लोगों के घर आंगन में पानी लगा रहता है। सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर पानी बहता रहता है। नाला नहीं रहने के कारण लोगों का जीवन कष्ट में है। लेकिन नगर निगम या जिला प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है। इसको लेकर कई बार आवेदन दिए फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां हल्की बारिश में भी लोगों के घर आंगन में पानी दो से तीन फीट लग जाता है। छोटे छोटे बच्चे रहते हैं। घर में हर हमेशा डर बना हुआ रहता है। सांप-बिच्छू कीड़ा घर में घुस जाता है। कई बार लोगों को सांप ने काट लिया है पानी से निकल कर। बाहर से यदि कभी कोई अतिथि आते हैं तो उन्हें घर ले जाने में शर्म आती है। कई बार नए संबंधी भी इस समस्या को देखकर नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों को भी यदि घर से बाहर जाना होता है तो ईट या बांस का चचरी पुल बनाकर निकलते हैं। ऐसी स्थिति गांव घर में भी नहीं होती है। जिस तरह हमलोग जी रहें हैं। जलजमाव की समस्या के कारण व्यापार पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांधी पथ स्थित एक पोखर का जिसमे हर जगह की गंदगी लाकर फेंकी जाती है जबकि यही मात्र एक पोखर है। इस मोहल्ले में जहां लोग लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व मनाते हैं। लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। बारिश का समय आ गया है। लेकिन अभी तक जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी साफ सफाई होनी जरूरी है।

जल निकासी की व्यवस्था होने पर मोहल्ला का होगा विकास

स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के द्वारा यदि जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी तो इस मोहल्ले का विकास होगा। जिस तरह से नगर निगम में हैं लेकिन नगर निगम की कोई भी सुविधा हम लोगों को नहीं मिल रही है। हम लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। इस पर ध्यान देने की जरूरी है ताकि लोग चैन से रह सकें।

स्थानीय जनप्रतिनिधि बने लापरवाह:

लोगों ने बताया कि चुनाव के समय में हर नेता जलजमाव और नाला निर्माण सहित अन्य समस्या को मुद्दा बनाकर वोट लेकर चले जाते हैं। उसके बाद हम लोगों को देखने वाला कोई नहीं रहता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि को हम लोग इसकी सूचना देते रह जाते हैं लेकिन वह सुध नहीं लेते। जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय में नजर आते हैं। नाला निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है।

शिकायत

1.जलजमाव से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2.नाला निर्माण नहीं कराया गया है। घर का पानी सड़क पर जमा रहता है।

3.गांधी पथ में अभी भी सड़क नहीं है लोगों को बाहर जाने के लिए।

4.नगर निगम में जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है।

सुझाव

1.जलजमाव की समस्या से निजात मिलनी चाहिए।

2.नाला निर्माण होने से लोगो को काफी राहत मिलेगी।

3.अभी भी सड़क नहीं बना है। कई जगहों पर जो बनना चाहिए।

4.नगर निगम में मिलने वाली सुविधाएं बहाल होनी चाहिए।

सुने हमारी समस्या

हल्की बारिश में भी लोगों के घर में पानी जमा हो जाता है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

शशांक सुमन विक्की

नाला नहीं रहने के कारण लोगो के घरों का पानी सड़क पर लगा हुआ रहता है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।

राजीव रंजन साह

गंदगी से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। इसका समाधान नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जाए।

मीरा कुमारी

हर गली में सड़क पर पानी लगा हुआ है लेकिन इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है।

सुमन सौरभ

नाला निर्माण जल निकासी की सुविधा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए इससे राहत मिलेगी।

कंचन देवी

नगर निगम में रह रहे हैं लेकिन नगर निगम का कोई सुविधा हम लोगों को नहीं मिल रही है।

प्रदीप प्रेम

स्थानीय जनप्रतिनिधि के लापरवाही के कारण हम लोग आज मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं।

रंजीत कुमार।

कई तरह की संक्रामक बीमारी फैलने का हम लोगों को डर सता रहा है इस पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए।

मो मसराइल।

पेयजल एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण बहुत जरूरी है नगर निगम प्रशासन पर ध्यान दे।

चानो साह

नगर निगम की मूलभूत सुविधाओं से आज भी हम लोग दूर हैं हमें नगर निगम में मिलने वाली सुविधा का लाभ मिले।

अलीशा खातून

स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इन समस्या से अवगत हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कैली देवी।

नगर निगम के द्वारा कचरा का उठाव नहीं कराया जा रहा है। सही ढंग से इस पर ध्यान दें।

सादिक खान

गांधी पथ में हर जगह पर वर्षो पुराना नाला टूट कर बिखरा पड़ा है जहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

मो पिंटू

बारिश के समय में लोग घर से निकलने के लिए एक मात्र सहारा चचरी पुल का रह जाता है। फिर भी नगर निगम लापरवाह हैं।

मो आसिफ उर्फ बबलू

नगर निगम में आने के बाद काफी खुशी मिली थी लेकिन यहां कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

करण कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।