श्रीमद्भागवत कथा में भगवत चरित का हुआ गुणगान
Gauriganj News - क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। भक्तों ने भाव विभोर होकर कथा सुनी। भीखीपुर गांव में भी रुक्मिणी विवाह की कथा...

मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान के विभिन्न चरित्रों का गुणगान कथा व्यासों द्वारा किया गया। भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण कर भक्त भाव विभोर हो गए।
क्षेत्र के पूरे वजीर, कस्थुनी पूरब गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास मधुर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का दिव्य प्रसंग सुनाया। द्वारिका प्रसाद द्विवेदी के यहां आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण के बचपन की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को अध्यात्म की ओर प्रेरित किया।
वहीं दूसरी ओर, भीखीपुर गांव में अम्बिका प्रसाद शुक्ला के यहां श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास डॉ. विनय शास्त्री जी महाराज ने रुक्मिणी विवाह का अत्यंत मनोहारी प्रसंग सुनाया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मिणी जी का हरण कर उनका विवाह करने की कथा को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दोनों ही स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।