Tiranga Yatra in Amethi Celebrates Indian Army s Success in Operation Sindoor तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उत्सव: डा. संजय सिंह, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsTiranga Yatra in Amethi Celebrates Indian Army s Success in Operation Sindoor

तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उत्सव: डा. संजय सिंह

Gauriganj News - अमेठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनसीसी कैडेट और नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा आरआरपीजी कॉलेज से शुरू होकर गांधी चौक और अम्बेडकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 18 May 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उत्सव: डा. संजय सिंह

अमेठी। संवाददाता रविवार को जिले के अमेठी कस्बे में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय सिंह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफलता पर सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देश प्रेम के जोश से भरे दिखाई दिए। तिरंगा यात्रा आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से शुरू होकर गांधी चौक, अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में दुकानदारों व आम लोगों ने तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

आरआरपीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है और भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है। सेना ने पाकिस्तान को नाको चने चबाने को मजबूर कर दिया है। आज पूरा विश्व हमारी सेना का पराक्रम देख रहा है और सेना का लोहा मान रहा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उत्सव है। भारतीय सेना की कार्रवाई से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। तिरंगा यात्रा में राम शंकर जायसवाल मंडल अध्यक्ष अमेठी, अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, गिरजा शंकर शुक्ला, गोविन्द सिंह चौहान, संतोष सिंह, मनोज सिंह, महेश सोनी, केके तिवारी, हरीश सिंह, नवीन सिंह, मनोज पाठक, रवि सिंह, रवि प्रताप सिंह, अखण्ड सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।