55 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Gauriganj News - कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाजिम नामक युवक को 55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का अपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी और डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 1 June 2025 11:48 PM

मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम परवेजपुर थाना जगदीशपुर निवासी नाजिम को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में जनपद गोण्डा के इटियाथोक व कर्नेलगंज थानों में चोरी एवं डकैती से संबंधित धाराओं में मामले दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।