Attempted Rape of Minor in Bihar Four Arrested After Assault on Family किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, चार लोगों पर केस, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsAttempted Rape of Minor in Bihar Four Arrested After Assault on Family

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, चार लोगों पर केस

Ghazipur News - बिरनो थाना के एक गांव में रविवार को किशोरी के शौच के दौरान चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने पर उसके पिता और भाई को लाठी-डंडे से घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 28 May 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, चार लोगों पर केस

मरदह। बिरनो थाना के एक गांव निवासी किशोरी के रविवार की देर शाम को शौच के लिए सिवान के तरफ जाने के दौरान चार युवकों ने चरी के खेत में ले जाकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चीखने चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे किशोरी के भाई और पिता को लाठी डण्डे से मारपीटकर घायल भी कर दिया। मामले में पुलिस ने चार लोग शिवा राजभर, अमरनाथ राजभर, सदानंद राजभर, मनीष राजभर निवासी बिहरा थाना बिरनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिरनो थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

आरोपियों का चालान किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।