नाबार्ड कराएगा जिले में तालाबों का सौंदर्यीकरण, तैयारियां शुरू
Bulandsehar News - जिले में तालाबों की स्थिति सुधारने के लिए शासन स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। नाबार्ड द्वारा तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसके लिए तालाबों की सूची मांगी गई है। इस कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च...

जिले में तालाबों की दशा सुधारने के लिए शासन स्तर कवायद शुरू हो गई है। नाबार्ड द्वारा जिले में तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से तालाबों की सूची मांगी गई है और वहीं से नाबार्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। तालाबों के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपया खर्च होने की उम्मीद है। विभाग द्वारा ब्लॉकवार तालाबों की संबंधित अधिकारियों से सूची मांगी गई है। नए सत्र के लिए इन तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। पहले चरण का कार्य होने के बाद दूसरे चरण के तालाबों की सूची तैयार होगा। जिले में चार हजार से अधिक तालाब हैं इनमें राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, मत्स्य विभाग एवं लघु सिंचाई विभागों के तालब शामिल हैं।
संबंधित विभागों द्वारा तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाता है। जिले में अधिकतर तालाबों में पानी भरा हुआ है और इन्हें सफाई की दरकरार है। बताया गया कि लघु एवं सिंचाई विभाग के तालाबों का सौंदर्यीकरण नाबार्ड द्वारा किया जाएगा। सिंचाई विभाग के अभियांता इंजीनियर भगवान स्वरूप ने बताया कि ब्लॉकवार तालाबों का चयन किया जाएगा और इसके लिए संबंधितों से सूची मांगी गई है। तालाबों को नाबार्ड द्वारा नए सिरे से सजाया जाएगा और इनमें विभिन्न कार्य होंगे। शासन स्तर से ही यह सब कार्य किया जा रहा है। 15 नए तालाबों का भेजा गया प्रस्ताव लघु एवं सिंचाई विभाग ने शासन को 15 नए तालाबों का लक्ष्य भेजा है। जिले में भू-गर्भ जल बढ़ाने के लिए शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया था। बताया गया कि गत वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष के तालाबों के लिए चयन प्रकि्रया होनी थी, इसके लिए शासन से आदेश आए थे। डार्क जोन ब्लॉकों में जल स्तर की स्थिति सुधारने के लिए यह नए तालाब बनवाए जाएंगे। हालांकि अभी इनके लिए शासन से कोई आदेश विभाग को प्राप्त नहीं हो सके हैं। 2022-23 में छह तालाबों का प्रस्ताव गया था और इसमें केवल चार तालाब मिले थे। 2023-24 मे दस का भेजा था और इसमें दो मिले थे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि शासन से ही तालाबों के निर्माण के लिए बजट आएगा और फिर कार्य शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।