Bahujan Samaj Party Appoints Satya Prakash Ram as District President for the Third Time तीसरी बार बसपा के जिलाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश राम, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsBahujan Samaj Party Appoints Satya Prakash Ram as District President for the Third Time

तीसरी बार बसपा के जिलाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश राम

Ghazipur News - खानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने सत्यप्रकाश राम को तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। लखनऊ में हुई बैठक में मायावती ने उनकी समीक्षा की और फिर उन पर भरोसा जताया। सत्यप्रकाश के समर्थकों में खुशी का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 7 June 2025 09:53 PM
share Share
Follow Us on
तीसरी बार बसपा के जिलाध्यक्ष बने सत्य प्रकाश राम

खानपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। सत्यप्रकाश राम को तीसरी बार बसपा का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को लखनऊ में बसपा की बैठक हुई। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जिलाध्यक्ष की समीक्षा की। पार्टी ने दोबारा सत्यप्रकाश पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। खबर मिलते ही सत्य प्रकाश के समर्थक और बसपा के कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। सैदपुर विधानसभा के उपाध्यक्ष हर्ष देव मिश्रा ने कहा रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय राजभर, जिला संयोजक अरुण पांडे, पूर्व जिला प्रभारी कमला प्रधान, भाईचारा के अध्यक्ष रमेश प्रजापति, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर नेता जितेंद्र मानव, टीपू सुल्तान आदि ने बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।