Elderly Man Dies After Being Hit by Train in Maharajganj ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsElderly Man Dies After Being Hit by Train in Maharajganj

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Ghazipur News - नंदगंज,हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज में अधेड़ की गुरुवार की रात

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 26 April 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

नंदगंज,हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज में अधेड़ की गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महाराजगंज गांव निवासी 65 वर्षीय जयनाथ राम गुरुवार की रात 9 बजे शौच के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू किया। जयनाथ ट्रैक के पास मृत अवस्था में मिले। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मृतक मजदूरी का काम करके अपनी परिवार की आजीविका चलाते थे। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।