आकाशीय बिजली की चपेट में आया मवेशी
Ghazipur News - सेवराई के गोड़सरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से रईस खां की एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब इकराम खां गाय को सिवान में चराने ले गए थे। बिजली गिरने से गाय की मौत हो गई और एक आम के पेड़...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 15 June 2025 10:31 PM

सेवराई। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गोड़सरा गांव निवासी रईस खां पुत्र मु. इकराम खां के एक गाय की मौके पर ही मौत हो गया। इकराम खां गाय को सिवान में चराने के लिए गये थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गयी। जिससे मवेशी की मौत हो गयी। सूचना हल्का लेखपाल शेषनाथ को दे दी गई। वही सौ मीटर की दूरी पर आम के पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ फट गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।