Nine-Day Lakshmi Narayan Mahayagya and Krishna Amrit Katha Commences in Ghamari Park कलश यात्रा संग लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsNine-Day Lakshmi Narayan Mahayagya and Krishna Amrit Katha Commences in Ghamari Park

कलश यात्रा संग लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

Ghazipur News - गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव के विश्वनाथ सिंह गहमरी पार्क में बुधवार से

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 17 April 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा संग लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव के विश्वनाथ सिंह गहमरी पार्क में बुधवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्री कृष्ण अमृत कथा का शुभारंभ सुबह जल भराई के साथ शुरू हुआ। गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने यज्ञ स्थल से पूरे गांव के विभिन्न मुहल्ले में घूमते हुए नरवा घाट जाकर गंगाजल कलश में भर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद विधिवत यज्ञ का शुरूआत किया गया।

ज्ञात हो कि विश्वनाथ सिंह गहमरी पार्क में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और संगीतमय श्री कृष्ण अमृत कथा का नव दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के शिष्य रामबली महाराज द्वारा इस महायज्ञ और संगीत में कथा को सम्पन्न किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्य सुनील सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सात से वैदिक मंत्रों द्वारा हवन पूजन के साथ यज्ञ किया जाएगा एवं शाम संगीतमय कृष्ण अमृत कथा सुनायी जाएगी। उक्त कलश यात्रा में प्रमोद सिंह, रमेश सिंह, उमेश उपाध्याय, ईश्वर सिंह, हेमंत उपाध्याय, मुरली कुशवाहा, बबलू सिंह, सुनील सिंह, सुनीता सिंह, सविता देवी, रंजीता उपाध्याय, लभली, गिन्नी, प्रतिमा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।