कल तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, तैयारी पर हुई चर्चा
Gonda News - गोण्डा में भाजपा ने कार्ययोजनाओं की तैयारी बैठक की। बैठक में तिरंगा यात्रा की योजना बनाई गई, जो 17 मई को होगी। इसके अलावा, 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान...
गोण्डा, संवाददाता। कार्ययोजनाओं को लेकर के भाजपा जिला कार्यालय पर एक तैयारी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने की। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 17 मई को शाम 4:00 बजे से अंबेडकर चौराहे से लेकर के गुरु नानक चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि 21 मई से लेकर के 31 मई तक पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 चलाया जाएगा। इसको लेकर जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त महिला सशक्तिकरण दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। घाटों की साफ सफाई एवं नदी आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद में एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों का एक जिला सम्मेलन किया जाएगा। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री विनय शर्मा, रणजीत श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल, कार्यालय मंत्री संदीप पांडे, जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।