Formation of Maatri Bharati at Saraswati Balika Vidya Mandir in Gonda विद्यालय में मातृभारती का हुआ गठन, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsFormation of Maatri Bharati at Saraswati Balika Vidya Mandir in Gonda

विद्यालय में मातृभारती का हुआ गठन

Gonda News - गोण्डा के मालवीय नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मातृ भारती का गठन किया गया। मुख्य अतिथि माया शुक्ला ने महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 15 May 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
विद्यालय में मातृभारती का हुआ गठन

गोण्डा, संवाददाता। शहर के मालवीय नगर संचालित हो रहे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरुवार को मातृ भारती का गठन किया गया। मुख्य अतिथि माया शुक्ला ने परिवार में महिलाओं के विशेष योगदान को बताते हुए कहा कि बालिका के विकास में माता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के अंत में मातृ भारती के पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इस दौरान संचालिका प्रियंका सिंह, मंत्री सुधा पाठक, सह मंत्री बरखा कश्यप, कोषाध्यक्ष गुडिया तिवारी, विंध्यवासिनी ओझा को शपथ दिलाई गयी। इससे पहले डॉ. एपी सिंह ने बालिकाओं के स्वास्थ्य तथा किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ वंदना सारस्वत ने कहा कि माता की अंतरनिहित रुचि परिवार तथा समाज का सृजन करती है। प्रधानाचार्या पुष्पा मिश्रा ने कहा कि एक बालिका दो परिवारों की शिक्षित करती है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।