Police Action in Land Dispute Case Filed Against Four Accused After Three Days मां-बेटे पर ईंट पत्थर बरसाने के मामले में केस दर्ज, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsPolice Action in Land Dispute Case Filed Against Four Accused After Three Days

मां-बेटे पर ईंट पत्थर बरसाने के मामले में केस दर्ज

Gonda News - परसपुर में भूमि विवाद के कारण मां-बेटे पर दबंगों ने हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला ने पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाTue, 22 April 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
मां-बेटे पर ईंट पत्थर बरसाने के मामले में केस दर्ज

हिन्दुस्तान असर -परसपुर पुलिस ने तीन दिन पर पीड़िता की तहरीर पर लिखा मुकदमा

परसपुर, संवादादात। थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेलाली के दीनपुरवा में भूमि विवाद में दबंगों द्वारा लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से मां-बेटे को पीट कर घायल किए जाने के प्रकरण में घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को हिन्दुस्तान ने 'भूमि विवाद में मां और बेटे पर बरसाए ईंट-पत्थर' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर मंगलवार को हरकत में आई पुलिस ने मां-बेटे का डाक्टरी परीक्षण कराते हुए कार्रवाई की है।

दीन पुरवा की महिला मंजू सिंह पत्नी दिनेश सिंह का काफी समय से पड़ोसियों से भूमि विवाद है। बताया कि वर्षों से नाली का पानी घर से दूर जाकर गढ्ढे में गिरता है। शनिवार की रात नाली के रास्ते पर दबंगों ने निर्माण शुरू करा दिया। जब उसने मना किया तो दबंगों ने लाठी-डंडे व ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। जिससे मां- बेटे घायल हो गए। घटना के बाद पीड़िता तीन दिनों से थाने की चक्कर काट रही थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की ओर से थाने में अंकित शर्मा, शिवराम, ननकू सिंह व तुलसी राम पर धमकी व मारपीट का केस दर्ज हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।