Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBiker Hits Woman in Chauri Chaura Serious Injuries Reported
बाइक की टक्कर से महिला घायल, केस दर्ज
Gorakhpur News - चौरीचौरा के देवीपुर निवासी लोरिक ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी पत्नी मन्ती देवी को 26 अप्रैल को बाइक चालक ने टक्कर मारी। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गांव के लोगों ने इस घटना को देखा है और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 30 April 2025 08:34 PM

चौरीचौरा। स्थानीय क्षेत्र के देवीपुर निवासी लोरिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका मकान गोरखपुर देवरिया मार्ग पर स्थित है। उनकी पत्नी मन्ती देवी अपने मकान के दरवाजे के सामने 26 अप्रैल को खड़ी थी। सायं 7 बजे बाइक का चालक तेजी व लापरवाहीपूर्वक बिना हार्न बजाये दरवाजे के सामने खड़ी उनकी पत्नी मन्ती देवी को टक्कर मार दी। इससे उनको गम्भीर चोटें आई हैं। घटना को गांव के तमाम लोगों ने देखा है। घायल पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।