Bride Abused and Thrown Out for Dowry Demands in Khajni दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBride Abused and Thrown Out for Dowry Demands in Khajni

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया

Gorakhpur News - प्रियंका देवी, जो खजनी क्षेत्र के रकौली गांव की निवासी हैं, को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रियंका की शादी 10 नवंबर 2022 को हुई थी, लेकिन बाद में उसे दहेज की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 19 March 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाया

हरनही। खजनी क्षेत्र के रकौली गांव की निवासी प्रियंका देवी को ससुराल में उसके पति जेठ जेठानी देवर और ननद ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 नवंबर 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के भलुआ गांव के निवासी टीमल के पुत्र किशन के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन समय के साथ उसे दहेज के लिए प्रताणित किया जाने लगा। 21 अगस्त 2024 को दहेज की मांग करते हुए उसके पति किशन जेठ रवि जेठानी रीना देवर मिथुन और ननद पूजा ने बुरी तरह से मारपीट कर उसका स्त्री धन छीन कर उसे घर से भगा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।