Gold Chain Worth 1 Lakh Stolen from Woman at Tarakula Temple तरकुलहा मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGold Chain Worth 1 Lakh Stolen from Woman at Tarakula Temple

तरकुलहा मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी

Gorakhpur News - चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित तरकुलहा मंदिर में दर्शन के दौरान ललिता देवी के गले से एक लाख रुपए की सोने की चेन चोरी हो गई। महिला ने अज्ञात चोरनी के खिलाफ चौरीचौरा थाना में तहरीर दी है। घटना 23 मई को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 27 May 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
तरकुलहा मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र स्थित तरकुलहा मन्दिर में दर्शन के दौरान एक महिला के गले से एक लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ित महिला ने चौरीचौरा थाना में अज्ञात चोरनी के खिलाफ तहरीर दी है। झंगहा थानाक्षेत्र के राघोपट्टी पड़री टोला फैलहा निवासी ललिता देवी पत्नी महेंद्र यादव बीते 23 मई को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तरकुलहा देवी मंदिर गई थी। दोपहर लगभग 1.30 बजे वह मन्दिर में दर्शन व पूजन कर रही थी कि उसी दौरान किसी अज्ञात महिला चोर ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली।

काफी खोजबीन के बाद भी महिला की सोने की चेन नहीं मिली। मंगलवार को महिला ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।