Gorakhpur BJP Celebrates 8 Years of Government with Door-to-Door Campaign परिवारवाद से ऊपर उठकर देश हित में काम कर रही भाजपा, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur BJP Celebrates 8 Years of Government with Door-to-Door Campaign

परिवारवाद से ऊपर उठकर देश हित में काम कर रही भाजपा

Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पार्टी स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 11 April 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
परिवारवाद से ऊपर उठकर देश हित में काम कर रही भाजपा

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पार्टी स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर गांव चलो एवं वार्ड चलो अभियान के दूसरे दिन महानगर के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने सुभाषचन्द्र बोस नगर में लोगों से जनसंपर्क के दौरान कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देश हित के लिए काम करती है। मोदी सरकार में विकास हुआ तो सबका हुआ। इसी क्रम में अमित कुमार श्रीवास्तव शेखपुर गीता प्रेस में और पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अवधेश अग्रहरी ने रामप्रसाद बिस्मिल वार्ड में संपर्क किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव गोरक्ष नगर मंडल में और डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने राप्तीनगर मंडल में लोगों को उपलब्धियों का पत्रक दिया। वहीं काली बाड़ी मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने सफाई कार्य के बाद बूथ समितियों के साथ बैठक में आगे की योजनाओं पर चर्चा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।