Gorakhpur Mayor Dr Mangalesh Celebrates 2 Years of Development Achievements महापौर ने गिनाईं उपलब्धियां, सीएम योगी से लिया आशीर्वाद , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Mayor Dr Mangalesh Celebrates 2 Years of Development Achievements

महापौर ने गिनाईं उपलब्धियां, सीएम योगी से लिया आशीर्वाद

Gorakhpur News - महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने गोरखपुर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनता के विश्वास की जीत के बारे में बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 27 May 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
महापौर ने गिनाईं उपलब्धियां, सीएम योगी से लिया आशीर्वाद

बोले महापौर डॉ मंगलेश दो साल में विकास की नई इबारत लिखी गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में दर्शन कर प्रार्थना की। अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा करते हुए इसे गोरखपुर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनता के विश्वास की जीत बताया। महापौर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि उनका दो साल का कार्यकाल केवल समय की गणना नहीं, बल्कि गोरखपुर के समर्पित सेवा, नवाचार और जनविश्वास से जुड़े ऐतिहासिक विकास की दास्तान है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास केवल योजनाओं की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गोरखपुरवासियों के जीवन में सार्थक बदलाव लाना है।

जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। हम पारदर्शिता, सेवा और समर्पण के साथ इस विश्वास पर खरा उतरते रहेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने उनके साथ और गिनाई उपलब्धियां 988.07 करोड़ की 749 योजनाएं पूर्ण जिनमें सड़क/नाली निर्माण, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटिंग, फॉगिंग, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। ₹166.74 करोड़ की636 योजनाएं निर्माणाधीन हैं महानगर को आकार देंगी। 180 एकड़ भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई ताकि भविष्य की परियोजनाएं बनाई जा सके। स्वच्छता सर्वेक्षण में गारबेज फ्री सिटी में 3 स्टॉर रैंकिंग। अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सहजनवा के सुथनी में 40 एकड़ भूमि पर इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी की स्थापना। 255 करोड़ रुपये से चारकोल प्लांट, बायो सीएनजी प्लांट का निर्माण, महेसरा में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और पशु शवदाह गृह की स्थापना की गई। इसी तरह रानीडीहा व ट्रांसपोर्ट नगर अत्याधुनिक ज़ोनल कार्यालय बनने जा रहा है। टाउन हॉल संग्रहालय, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जिम की स्थापना की गई है। स्मार्ट सोलर लाइटें और सोलर लाइटों की सुविधा, कल्याण मंडपम का निर्माण, 5000 गोवंश के लिए कान्हा गोशाला निर्माण, सीनियर सिटीजन डे केयर एवं नागरिक सहायका केंद्र समेत उन्होंने ढेर सारे विकास गिनाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।