Woman Arrested with Over 5 8 Kg of Cannabis in Chhapiya Gonda पौने छह किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Arrested with Over 5 8 Kg of Cannabis in Chhapiya Gonda

पौने छह किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

Lucknow News - छपिया (गोंडा) में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक महिला को 5.8 किलो से अधिक मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला, सुमित्रा उर्फ सुभद्रा, को न्यायालय में पेश किया गया। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 27 May 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
पौने छह किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

छपिया (गोंडा)। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक महिला को पौने छह किलो से अधिक मादक पदार्थ (गांजे) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय रवाना किया है। एसओ संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को आबकारी विभाग के निरीक्षक अमर सिंह और दरोगा घनश्याम वर्मा की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बभनी रेलवे क्रासिंग के पास शक के आधार पर एक महिला को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पांच किलो 832 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा )बरामद किया गया । एसओ ने बताया कि सुमित्रा उर्फ सुभद्रा उर्फ जंगलाही पत्नी स्वर्गीय बद्री प्रसाद निवासी बभनी खास थाना छपिया को गिरफ्तार किया गया ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।