पहले सीजन में पाकिस्तानी, IPL में कब कौन बना ऑरेंज-पर्पल कैप विनर; 2008 से 2024 तक किसने मारी बाजी
IPL Orange Cap Purple Cap Winners: आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता का फैसला तो फाइनल के बाद होगा। लेकिन बाकी सीजन में कब कौन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का सिरमौर रहा, यह भी दिलचस्प है।

IPL Orange Cap Purple Cap Winners: आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता का फैसला तो फाइनल के बाद होगा। लेकिन बाकी सीजन में कब कौन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का सिरमौर रहा, यह भी दिलचस्प है। मसलन, पहले सीजन यानी साल 2008 में पाकिस्तान के गेंदबाज सोहेल तनवीर पर्पल कैप विजेता बने थे। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाली तनवीर ने 11 मैचों में 22 विकेट झटके थे। उस सीजन बल्लेबाजी यानी ऑरेंज कैप में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले शॉन मार्श ने बाजी मारी थी। वहीं, दूसरे नंबर पर वर्तमान भारतीय कोच गौतम गंभीर रहे थे। पहले सीजन में गौतम दिल्ली की तरफ से खेल रहे थे।
कब-किसने मारी बाजी
आईपीएल में गेंदबाजों और बल्लेबाजों की खूब तूती बोली है। हर सीजन में अलग-अलग स्टार बनकर उभरे हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस गेल और विराट कोहली समेत तमाम बल्लेबाजों ने यहां रूल किया है। वहीं, गेंदबाजी में आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, मोहित शर्मा, ड्वेन ब्रावो, हर्षल पटेल का सिक्का चला है। कुछ सीजन तो ऐसे रहे जब ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों विजेता एक ही टीम से रहे। 2013 में पहली बार ऐसा हुआ जब बल्लेबाजी में सीएसके के माइकल हसी और गेंदबाजी में इसी टीम के ड्वेन ब्रावो ने टेबल टॉप की। वहीं, 2017 में एसआरएच के डेविड वॉर्नर ने ऑरेंज कैप तो इसी टीम के भुवनेश्वर ने पर्पल कैप जीती। 2022 और 2023 में भी एक ही टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज ने ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया।
आईपीएल 2008 से 2024 के ऑरेंज-कैप और पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
आईपीएल सीजन | ऑरेंज कैप विजेता | रन | पर्पल कैप विजेता | विकेट |
---|---|---|---|---|
2008 | शॉन मार्श-PBKS | 616 | सोहेल तनवीर-RR | 22 |
2009 | मैथ्यू हेडेन-CSK | 572 | आरपी सिंह-Deccan | 23 |
2010 | सचिन तेंदुलकर-MI | 618 | प्रज्ञान ओझा-Deccan | 21 |
2011 | क्रिस गेल-RCB | 608 | लसिथ मलिंगा-MI | 28 |
2012 | क्रिस गेल-RCB | 733 | मोर्ने मोर्कल-DC | 25 |
2013 | माइकल हसी-CSK | 733 | ड्वेन ब्रावो-CSK | 32 |
2014 | रॉबिन उथप्पा-KKR | 660 | मोहित शर्मा-CSK | 23 |
2015 | डेविड वॉर्नर-SRH | 562 | ड्वेन ब्रावो-CSK | 26 |
2016 | विराट कोहली-RCB | 973 | भुवनेश्वर कुमार-SRH | 23 |
2017 | डेविड वॉर्नर-SRH | 641 | भुवनेश्वर कुमार-SRH | 26 |
2018 | केन विलियमसन-SRH | 735 | एंड्रयू टाय-PBKS | 24 |
2019 | डेविड वॉर्नर-SRH | 692 | इमरान ताहिर-CSK | 26 |
2020 | केएल राहुल-PBKS | 670 | कगीसो रबाडा-DC | 30 |
2021 | ऋतुराज गायकवाड़-CSK | 635 | हर्षल पटेल-RCB | 32 |
2022 | जॉस बटलर-RR | 863 | युजवेंद्र चहल-RR | 27 |
2023 | शुभमन गिल-GT | 890 | मोहम्मद शमी-GT | 28 |
2024 | विराट कोहली-RCB | 741 | हर्षल पटेल-PBKS | 24 |
इस सीजन का क्या है हाल
आईपीएल 2025 में अब लीग मुकाबले खत्म होने वाले हैं। इसके साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए होड़ भी खत्म होती नजर आ रही है। हालांकि 27 मई को आखिरी लीग मैच में लखनऊ और आरसीबी के खिलाड़ी एक बार फिर दम दिखाएंगे। अभी तक की बात करें तो गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन काफी आगे हैं। लेकिन बल्लेबाजों में एलएसजी के मिचेल मार्श और निकोलस पूरन दौड़ में हैं। वहीं, आरसीबी की तरफ से विराट कोहली भी पूरा जोर लगाएंगे। गेंदबाजों की बात करें तो अभी तक नूर अहमद 24 विकेटों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर जीटी के प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिनके नाम 23 विकेट हैं। वहीं, 18 विकेट ले चुके आरसीबी के जोश हेजलवुड आज अधिक से अधिक विकेट हासिल कर लिस्ट में और ऊपर जाने की कोशिश करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।