गोड़धोइया नाला परियोजना : जल निगम ने बनाई क्विक रिस्पांस टीम, कैंप कार्यालय बना
Gorakhpur News - गोरखपुर में जल निगम ने मानसून की तैयारियों के तहत गोड़धोइया नाला परियोजना को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। राहत पहुंचाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। फातिमा अस्पताल के पास नाला किनारे कैंप...
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मानसून की तैयारियों को देखते हुए जल निगम ने गोड़धोइया नाला परियोजना को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। निर्माणाधीन नाले से प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। साथ ही फातिमा अस्पताल के पास नाला किनारे कैंप कार्यालय की स्थापना कर दी गई है, जो पूरे मानसून सक्रिय रहेगा। जल निगम के अधिकारी नियमित रूप से कैंप कार्यालय में उपस्थित रहकर नाला निर्माण और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि सफाई, गर्डर लगाना, बैक फिलिंग और कापर डैम हटाने जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह ने भी जंगल छत्रधारी क्षेत्र में ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। नाले के किनारे मकानों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे शीट फाइल और गर्डर की समीक्षा की। निर्माण कार्य के चलते नगर निगम के 17 वार्डों की लगभग डेढ़ लाख आबादी जलभराव से प्रभावित हो सकती है। इनमें मैत्रीपुरम, शिवपुर, शाहपुर, राप्तीनगर, नकहा, लोहिया नगर, शक्तिनगर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। लिहाजा वर्षा के मौसम में जलभराव और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए जल निगम तैयारियों में जुटा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।