संभावित हड़ताल को लेकर लगी 102 अधिकारियों की ड्यूटी
Gorakhpur News - कुशीनगर में विद्युतकर्मियों की संभावित हड़ताल को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 102 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यदि हड़ताल होती है, तो इनकी ड्यूटी तत्काल प्रभावी होगी। विद्युत वितरण निगम के...

कुशीनगर। विद्युतकर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर डीएम ने अग्रिम आदेश तक 102 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो इनकी ड्यूटी का आदेश तत्काल प्रभावी हो जाएगा। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के फैसले से विद्युतकर्मियों व अधिकारियों में रोष है। उनके 20 मई से ही हड़ताल पर जाने की संभावना थी, लेकिन अभी विद्युतकर्मी हड़ताल पर नहीं गए हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की संभावित हड़ताल को देखते हुए तथा बिजली व्यवस्था कहीं से प्रभावित न हो, इसलिए अधिकारियों-कर्मचारियों की अग्रिम आदेश तक ड्यूटी लगा दी है।
डीएम की तरफ से विद्युत उपकेंद्रवार अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अंतर्गत चार अधिशासी अभियंता एवं 102 अधिकारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड (लोनिवि) राजेश निगम मोबाइल नंबर 9837521990 विद्युत उपकेंद्र कसया, सांखोपार, कुशीनगर, कसया ग्रामीण, गुरवलिया, गोपालगढ़, फाजिलनगर और पटहेरवा के विद्युत उपकेंद्रों पर सतत निगरानी रखने के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। इसी प्रकार राजेश सिंह मोबाइल नंबर 7007819093 अधिशासी अभियंता लोनिवि (प्रांतीय खंड) को हाटा तहसील, खोट्टा, बरौली, भिस्वा मठवालगिर, कप्तानगंज, मथौली, ग़िदहाचक बैरिया, सोहसा मठिया, रामकोला, टेकुआटार, रगड़गंज एवं लक्ष्मीगंज फीडर, रामकोला न्यू, पडरौना, न्यू विशुनपुरा, पडरौना ओल्ड टाउन नंबर-1 और रविन्द्रनगर के लिए अधिकारी नामित किया गया है। दूधनाथ राम मोबाइल नंबर 9450687374 अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड-2 को आईपीडीएस खड्डा, छितौनी, जरार, मनिकौरा, कोटवा, कुबेरस्थान के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। इसी प्रकार बुधई राम मोबाइल नंबर 9452752401 अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड को तमकुहीराज, तरयासुजान, दुदही, सेवरही (आईपीडीएस) विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी उपकेंद्रों पर तीन शिफ्टों में अधिकारियों की तैनाती की है, जिसमें नोडल के अतिरिक्त कुल 102 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।