दिन व रात में बढ़ी गर्मी, 41 डिसे के करीब पहुंच पारा
Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में बादलों की मौजूदगी के बावजूद सूरज की तपिश

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में बादलों की मौजूदगी के बावजूद सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। जबकि आसमान में काले बादल मौजूद रहे। पूर्वी यूपी में उमस व गर्मी बदस्तूर कहर बरपा रही है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को आसमान में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली दिनभर चली। दोपहर में आसमान में बादलों की मौजूदगी के बावजूद सूरज की तपिश बनी रही।
बीते 24 घंटे में रात के तापमान में इजाफा हुआ है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सूरज की तपिश और बादलों की रफ्तार धीमी होने के कारण हवा से नमी कम हुई है। अधिकतम आद्रता 54 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 32 फीसदी रह गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।