Tragic Accident Woman Fatally Burned by Temple Lamp in India आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Accident Woman Fatally Burned by Temple Lamp in India

आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Gorakhpur News - भर्रोह। हिन्दुस्तान संवाद भर्रोह। हिन्दुस्तान संवाद गोला कस्बा के वार्ड संख्या 19 निवासी एक महिला मंदिर में जल रहे दीपक में चपेट में आने से बुरी तरह

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 28 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

भर्रोह। हिन्दुस्तान संवाद गोला कस्बे के वार्ड संख्या 19 निवासी एक महिला मंदिर में जल रहे दीपक की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गईं थी। उनका उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी सोमवार को मौत हो गई।

वार्ड के व्यवसाई श्रीराम कसौधन की 62 वर्षीय पत्नी विद्यावती देवी बीते शनिवार को सायंकाल वार्ड में ही स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गईं थी। इसी दौरान मंदिर में जल रहे दीपक से झुलस गईं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उनके दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं, सबकी शादी हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।