Violent Dispute Over Egg Payment Leads to Serious Injuries in Sahjanwa विवाद में दो युवको पर धारदार हथियार से हमला,गम्भीर, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsViolent Dispute Over Egg Payment Leads to Serious Injuries in Sahjanwa

विवाद में दो युवको पर धारदार हथियार से हमला,गम्भीर

Gorakhpur News - घघसरा के बाहिलपार स्थित देशी शराब की दुकान के पास अंडे के पैसे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान मनबढ़ों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 17 May 2025 12:10 PM
share Share
Follow Us on
विवाद में दो युवको पर धारदार हथियार से हमला,गम्भीर

घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार स्थित देशी शराब की दुकान के पास शुक्रवार देर रात अंडे का पैसा लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।विवाद की सूचना पर पहुचें दो युवकों पर मनबढों ने धारदार हथियार(पहसुल) से हमला कर घायल कर दिया।घायलों को परिजन तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सहजनवा ले गये,जहा से गम्भीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।उधर सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर मनबढ़ो की तलाश कर रही है। क्षेत्र के बाहिलपार स्थित देशी शराब की दुकान के पास निवासी एक युवक अंडे का ठेला लगाता है।देर रात मकरहट निवासी विनय कुमार अंडा खाने पहुंचे।अंडा

खाने के बाद ठेला दुकानदार व विनय के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया।विनय गांव के युवकों से फोन कर विवाद की जानकारी दी।सूचना मिलते ही अभिषेक सिंह उर्फ गोलू30पुत्र श्रीप्रकाश सिंह व अमन सिंह 22पुत्र जगदीश सिंह मौके पर पहुंचे। विवाद में मारपीट हो गयी है।तभी मनबढ़ो ने धारदार हथियार (पहसुल) से अभिषेक व अमन के उपर हमला कर घायल कर दिया।दोनों घायलों का मेडिकल कालेज उपचार चल रहा है।उनकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।अभिषेक पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश उर्फ राजू सिंह का भतीजा बताया जा रहा है।इधर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।