Buddha Purnima Over 200 000 Devotees Take Holy Dip at Brijghat गढ़मुक्तेश्वर : बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBuddha Purnima Over 200 000 Devotees Take Holy Dip at Brijghat

गढ़मुक्तेश्वर : बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Hapur News - गंगानगरी ब्रजघाट में बुद्ध पूर्णिमा पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को कपड़ा, फल और खाद्य सामग्री का दान किया। सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 12 May 2025 11:22 AM
share Share
Follow Us on
गढ़मुक्तेश्वर : बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

गंगानगरी ब्रजघाट में बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद घाट किनारे बैठे जरूरतमंदों और गरीबों को कपड़ा, फल और अन्य खाद्य सामग्री का दान किया। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार सुबह 5 बजे से दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न जनपदों से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। गंगा मैया की जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए मन्नत मांगी। इसके बाद गंगानगरी के प्राचीन मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। बता दें कि नेशनल हाईवे 9 पर ब्रजघाट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिस कारण सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

जाम की सूचना मिलने पर पहुंची गढ़ कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाने में कड़ी में मशक्कत की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।