आग उगल रहा सूरज, लोगों का हाल बेहाल
Hapur News - बदन अधिकतम पारा 41 और न्यूनतम 20 डिग्री रिकॉर्ड हुआ पारा - दोपहर में सड़क और बाजार से ग्राहक रहे नदारद फो

इन दिनों हापुड़ में आसमान से आग बरस रही है। सुबह से ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। इससे लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। मजबूरन घर से बाहर निकलने वाले लोगों का शरीर झुलस रहा है। जिसका असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है।
पिछले एक सप्ताह से हापुड़ का मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। दिन की तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में दोपहर के समय घर व दफ्तरों से निकलने वालों को शरीर झुलसने का अहसास हो रहा है। वहीं गर्म हवाओं के झोंके में कुछ दूर चलते ही लोगों का हलक सूखने लगा हैं। ऐसे में लोग तल्ख धूप से बचने से लिए सिर पर गमच्छा ओढ़कर चल रहे है। जबकि महिलाएं छाता व सूती चुन्नी का सहारा ले रहे है।
गर्मी का असर शहर के बाजारों में भी साफ देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है और मुख्य सड़कों पर भी आवाजाही आम दिनों के मुकाबले काफी कम नजर आ रही है। जिसका प्रभाव दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि एसी, कुलर, पंखों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे है। वहीं शुक्रवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।