Gangoh Board Exam Results Shri Jagannath Saraswati Vidya Mandir Achieves 100 Success गंगोह में विभिन्न विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsGangoh Board Exam Results Shri Jagannath Saraswati Vidya Mandir Achieves 100 Success

गंगोह में विभिन्न विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित

Saharanpur News - गंगोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा ईशु पांचाल ने 439 अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 26 April 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
गंगोह में विभिन्न विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित

गंगोह यूपी बोर्ड परीक्षाफल में श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की छात्रा ईशु पांचाल 439 ने जनपद की इंटर सूची में पांचवां स्थान बनाया है। इसके अलावा अंशिका 424, आयुषी प्रजापति 423, आयुषी चौधरी 422 व प्रियांशी सैनी 421 अंक प्राप्त कियें। जबकि हाईस्कूल में नितिका गोयल 532, अभिषेक 520, वंशिका 519, आरिश 516 व आमिर 517 पाने वाले सभी मेधावियों को प्रबन्ध समिति के राकेश तायल व प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने बधाई देकर मिठाई खिलाई। हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज का रिजल्ट हाईस्कूल 91 और 92 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विजय कुमार के अनुसार उम्मुल हुसैन प्रथम एंव मुस्कान सैनी द्वितीय रही। मानसी विज्ञान में प्रथम व प्रियांशु कला में प्रथम रहें। आर्य कन्या इंटर कालेज का परिणाम 92.8 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य यशोद के अनुसार आफरीन , जाराहयात , गुफरान, अलीशा, व नीराह अफजाल ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कियें। आरके मेहता कालेज में मंतशा, कन्हैया व अक्षय टापर रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।